महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर ने कच्छ के रण में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया

महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर ने कच्छ के रण में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया

श्री अभिषेक पाठक, भापुसे, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गुजरात फ्रंटियर ने 22 से 24 नवंबर, 2023 तक कच्छ के रण में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था. फील्ड यूनिटो की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया और  बुनियादी  सुरक्षा  ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही निर्माण गतिविधियों की  समीक्षा की।

महानिरीक्षक महोदय  ने "सीमा दर्शन नाडाबेट" पर उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की।  सैनिक सम्मेलन में सैनिकों को संबोधित करते हुए, उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए उनके अटूट समर्पण और अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए गहरी सराहना व्यक्त की और उन्हें व्यावसायिकता और अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात ने श्री जे आर मोथालिया, , भापुसे, महानिरीक्षक बॉर्डर रेंज (भुज) और श्री सागर बागमार, भापुसे, एसपी कच्छ पूर्व (गांधीधाम) के साथ महत्वपूर्ण सीमा सुरक्षा पहलुओं और अन्य समन्वय उपायों पर व्यापक चर्चा की।




0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Domain