प्रभा गुप्ता अस्तित्व की उड़ान संगठन की भरतपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

भरतपुर/संवाददाता भीम सिंह राजपूत ! अस्तित्व की उड़ान संगठन की संचालिका अनिता मीना कटकड के निर्देशानुसार संगठन के दूसरे चरण का विस्तार करते हुए संगठन की प्रदेश प्रवक्ता नेहा जैन की अनुशंसा पर प्रभा गुप्ता को भरतपुर जिले की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया अस्तित्व की उड़ान संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रभा गुप्ता के मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाएं दी वहीं गुप्ता ने बताया कि हमारा संगठन पर्यावरण ,महिला उत्थान , गरीब असहाय बच्चों की मदद व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है