अहमदाबाद मंडल पर नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

नागरिक सुरक्षा संगठन पश्चिम रेलवे,अहमदाबाद मंडल द्वारा दिनांक 28.02.22 से दिनांक 05.03.22 तक राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में दिनांक 04.03.22 को गांधीनगर केपिटल रेलवे कॉलोनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाते हुए नागरिक सुरक्षा की विभिन्न सेवाए जैसे कि बचाव सेवा, प्राथमिक उपचार सेवा, अग्निशमन सेवा, वेल्फर सेवा, हवाई हमले के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां इत्यादि का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

उपरोक्त प्रदर्शन श्री ए.वी.पुरोहित वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री गौरव सारस्वत सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री शक्ति सिंह राजावत IPF, श्री गुरुचरण सिंह मंडल प्रभारी, नागरिक सुरक्षा संगठन अहमदाबाद मंडल के मार्गदर्शन में किया गया।

